• Fri. Nov 20th, 2026

सैलाना की छात्राओं ने जीते 14 मेडल

BySurendra Jain

Jun 23, 2018

रतलाम। बीएन एनसीसी रतलाम के वार्षिक ट्रेनिंग कैम्प में शा.कन्या उ.मा.वि.सैलाना की छात्राओ नें विद्यालय की एन सी सी अधिकारी माया मेहता के साथ कैम्प की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
एनसीसी कैडेट्स ने समूह नृत्य में द्वितीय, जिसमे वैदेहि बैरागी, कुसुम कसेरा, शिवानी कसेरा, अंजलि डायना, उन्नति, चंचल कुमावत, चंचल कसेरा आदि ने भाग लिया।
जूनियर विंग कमांडर, कुसुम कसेरा, बेस्ट ड्रिल में प्रथम कुसुम कसेरा, फायरिंग में प्रथम, ख़ुशी कसेरा द्वितीय चंचल कुमावत 02 किलोमीटर मैराथन में प्रथम हर्षिता निनामा, द्वितीय वैदेही बैरागी, हार्ड वर्किंग अंकिता पाटीदार, रस्सा कसी प्रतियोगिता में शा कन्या उ मा वि के कैडेट्स प्रथम रही। कैडेट्स ने उसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में भी भाग लिया।विश्व योगा दिवस पर सामुहिक योग किया।सभी विजेता कैडेट्स को कमान अधिकारी कर्नल सौरभ मिश्रा ने बधाई दी।

error: Content is protected !!