• Wed. Oct 28th, 2026

‘पद्मावती’ के लिए ‘घूमर’ गाने पर झूम रही हैं दीपिका पादुकोण

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

मुंबई के महबूब स्टूडियो में दीपिका की आने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ के गाने की शूटिंग शुरू हो चुकी है.

स्टूडियो में गाने के लिए बहुत बड़ा सेट बनाया गया है. सूत्रों का कहना है, ‘हमने गाने की शूटिंग शुरू कर दी है. यह एक राजस्थानी फॉक गाना है. गाने में सिर्फ दीपिका पादुकोण हैं.’ जब गाने के बोल के बारे में पूछा गया तो सूत्र ने बताया कि यह ‘घूमर’ है.

बैकग्राउंड डांसर्स ने ट्रेडिशनल लहंगा, ब्लाउज, टुपट्टा और भारी ज्वैलरी पहन रखी थी. शाहरुख खान भी उसी स्टूडियो में शूट कर रहे थे और वह दीपिका से मिलने भी पहुंचे.

बता दें कि यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर राजा रत्न सिंह के किरदार में हैं. फिल्म में शाहिद, दीपिका के पति बने हैं. वहीं, रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में हैं, जिसे पद्मावती से प्यार हो जाता है.

You missed

error: Content is protected !!