• Sun. Sep 13th, 2026

अफ़गानी धमाकों के बीच संजय दत्त करेंगे इस बोल्ड हीरोइन के साथ रोमांस

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

मुंबई। संजय दत्त की शूटिंग को लेकर अब तक अनगिनत ख़बरें आ चुकी हैं लेकिन मुन्नाभाई ने जेल से बाहर आने के बाद अब तक कैमरा फेस तक नहीं किया है।पिछले दिनों ख़बर थी कि संजय दत्त ने फिल्म तोरबाज़ साइन की है और अब उनको इस फिल्म के लिए चित्रांगदा सिंह के रूप में हीरोइन भी मिल गई है।

बताया जा रहा है कि कंगना ने गिरीश मालिक की फिल्म तोरबाज़ को साइन कर लिया है जिसमे वो संजय दत्त के अपोजिट होंगी। अफगानिस्तान के बैकड्रॉप पर बनने वाली ये फिल्म बच्चों को सुसाइड बॉम्बर्स बनाने जाने की कहानी है जिसमें संजय दत्त एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में चित्रांगदा के रोल को अभी छिपा कर रखा गया है। वैसे अभी हाल ही में चित्रांगदा ने गिरीश मलिक निर्देशित ‘ बैंड ऑफ़ महाराजाज़ ‘ को भी साइन किया है जिसमे वो पाकिस्तानी सिंगर बिल्लो मुमताज़ का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म तोरबाज़ की शूटिंग को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि संजय दत्त ने शूटिंग शुरू नहीं की है। वो विधु विनोद चोपड़ा के बहन की फिल्म ‘ मार्को भाऊ ‘ से काम शुरू करने वाले थे लेकिन स्क्रिप्ट ठीक ना होने के कारण फिलहाल उसकी शूटिंग भी टालनी पड़ी है।

error: Content is protected !!