• Wed. Jul 29th, 2026

रजनीकांत की इस फिल्म का पोस्टर आया , करण जौहर से भी जुड़ेगा कनेक्शनf

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

रजनीकांत और अक्षय कुमार ने ट्विटर के जरिये अपने पोस्टर को रिलीज़ किया। ख़बर है कि ‘इंधीरन’ / ‘रोबोट’ के सीक्वल यानि ‘ 2.0 ‘ के फर्स्ट लुक को मुंबई में करण जौहर रिलीज़ करेंगे। यशराज स्टूडियो में होने वाले इस समारोह में अक्षय और रजनीकांत के साथ हीरोइन एमी जैक्सन और ए आर रहमान भी होंगे , जिन्होंने इस फिल्म का संगीत दिया है।

फिल्म ‘ 2. 0 ‘ साल 2010 में आई रोबोट का सीक्वल है जिसमें रजनीकांत डबल रोल में थे और उनके साथ ऐश्वर्या बच्चन भी थीं। इस बार रजनीकांत का ट्रिपल रोल होगा और अक्षय निगेटिव रोल में नज़र आएंगे। निर्देशक शंकर की इस फिल्म के पहले भाग में रजनीकांत वैज्ञानिक और रोबोट के रोल में थे। सूत्रों के मुताबिक इस बार वो दोनों रोल वैसे ही रहेंगे लेकिन तीसरा रोल एक बैड मैन का होगा। शंकर ने फिल्म की करीब 95 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है और उसके बाद फिल्म के इंटरनेशनल स्तर के वीएफएक्स पर काम शुरू होगा। ‘ 2. 0 ‘ अगले साल रिलीज़ होनी है।

रजनी की पिछली फिल्म ‘ कबाली ‘ बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास नहीं कर पाई थी लेकिन रजनीकांत का फिल्म लेकर आना ही उनके फैन्स के लिए हर बार किसी ट्रीट से कम नहीं होता।

error: Content is protected !!