• Wed. Jul 29th, 2026

भारत कालेधन को अब और बर्दाशत नहीं कर सकता : जेतली

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

नई दिल्ली: बड़े नोटों को बंद करने के मुद्दे पर देशभर में छिड़ी बहस के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर कवर फोटो बदल दी है जिसमें कहा गया है कि ‘भारत कालेधन को अब और बर्दाशत नहीं कर सकता है।’ जेतली की फोटो के साथ यह भी लिखा हुआ है कि ईमानदारी और नैतिक आचरण देश के विकास की आवश्यकता है। जेतली की कवर फोटो में लिखा है, ‘‘भारत कालेधन को अब और बर्दाशत नहीं कर सकता है। ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण भारत के विकास की आवश्यकताएं हैं।’’

PM मोदी ने की थी नोट बैन की घोषणा
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के चलन पर पाबंदी की प्रत्याशित घोषणा की थी। तब से विपक्ष इस फैसले का विरोध कर रहा है और इसे आम जनता के खिलाफ बता रहा है। सरकार का कहना है कि इस कठोर कदम से लोगों को थोड़े समय तक कुछ परेशानी अवश्य होगी लेकिन कालेधन, जाली नोट और आतंकवाद के वित्तपोषण की गंभीर समस्या को खत्म करने के लिए यह फैसला जरुरी है।

error: Content is protected !!