• Tue. Jul 28th, 2026

जियो लाया एक और धमाका, 6 महीने फ्री होगा डिस्क कनेक्शन…

BySurendra Jain

Jun 15, 2017

मुंबई। जियो अपनी होम DTH (डायरेक्ट टू होम) सर्विस जल्द लॉन्च करने वाली है इस बात कि चर्चा पिछले काफी दिनों से जोरों पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि जियो DTH सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु हो चुके हैं।

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के साथ ही छह महीने तक ग्राहकों को फ्री DTH सर्विस देने का दावा है।

 

इस स्क्रीन शॉट की मानें तो जियो की इस सर्विस में 432 चैनल मिलेंगे जिनमें से 350 से ज्यादा चैनल एसडी (स्टैंडर्ड डेफिनेशन) औऱ 50 से ज्यादा हाई डेफिनेशन (HD) क्वालिटी के साथ आएंगे। दावा किया जा रहा है कि अपनी टेलीकॉम सर्विस की तरह ही जियो DTH की दुनिया में भी 6 महीने तक फ्री वेलकम ऑफर के साथ आएगा।

 

error: Content is protected !!