हरियाणा। स्पोर्ट्स कोटे में जिन खिलाडिय़ों को हरियाणा सरकार नौकरी देती है उन खिलाडिय़ों से हरियाणा सरकार को उनके व्यवसायिक अनुबंध व खेल से होने वाली अन्य आय में से एक तिहाई हिस्सा चाहिए। इस प्रकार का आदेश हरियाणा सरकार के खेल विभाग के सचिव अशोक खेमका ने जारी किया है। महिला पहलवान बबीता फोगाट ने इस प्रकार के आदेश का विरोध किया है। पहलवान सुशील कुमार ने भी इस आदेश का विरोध किया है खिलाडिय़ों का कहना है कि जब वह नियमानुसार सब टैक्स देते हैं उसके बाद अपनी मेहनत की कमाई में से एक तिहाई हिस्सा सरकार द्वारा मांगना बहुत ही गलत नीति है। जबकि हरियाणा सरकार का कहना है कि खिलाडिय़ों से प्राप्त होने वाले पैसे को नए खिलाडिय़ों के हित में ही खर्च किया जाएगा। देश के सबसे विकसित राज्य में एक माने जाने वाले हरियाणा सरकार के इस आदेश का खिलाडिय़ों में भारी विरोध है। आखिर कोई भी खिलाड़ी अपना खून पसीना बहाकर वर्जन करता है उस पर टैक्स चुकाने के बाद राज्य सरकार द्वारा हिस्सा मांगा जाना कदापि उचित नहीं है यह एक तरह से नौकरी देने की एवज में मांगे जाना वाला रंगदारी टैक्स है।
