नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहां की सुप्रीम कोर्ट से मिली प्रमोशन में आरक्षण की अस्थाई राहत केंद्र और राज्य दोनों की नौकरियों में लागू होगी। पासवान ने कहा कि इसके लिए जो भी जरूरी कदम होगे वह केंद्र सरकार सरकार द्वारा उठाए जा रहे है अगर सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को केंद्र और राज्य दोनों सरकारें लागू करती है तो निश्चित तौर पर इसका फायदा आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को होगा
