• Wed. Oct 28th, 2026

मुंबई : गुुरुवार से हो सकती है भारी बारिश

BySurendra Jain

Jun 4, 2018

मुंबई। इस हफ्ते गुरुवार से मुंबई में भारी बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने मायानगरी में भारी बारिश की आशंका जताई है।
वैसे मुंबई में मॉनसून दस जून तक दस्तक देता है, मगर पिछले कुछ सालों से मॉनसून मुंबई में देरी से पहुंच रहा है। कई बार तो दस-दस दिन देरी से मॉनसून मुंबई पहुंचा है। ये साल थोड़ा अलग होगा, लोगों को भले ही गर्मी से राहत मिल जाएगी। मगर मॉनसून की तैयारियों के लिहाज से परेशानी दिख रही है।
कई स्थानों पर सड़कें खुदी हुईं हैं, ड्रेनेज लाइन चोक पड़ी हुई है। वैसे तो पिछले साल बारिश के ठीक बाद अक्टूबर में ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया था, मगर वो अब तक पूरा नहीं हुआ है।
दक्षिण मुंबई, मायानगरी के सबसे व्यवस्थित इलाकों में से एक है। मगर यहां के हालात देखकर पता चल जाएगा कि, इस बार बारिश में लोगों को कितनी परेशानी उठाना पड़ सकती है। हाई कोर्ट, गटवे ऑफ इंडिया और काला घोड़ा के आसपास की अहम सड़कें खुदी पड़ी हैं। लोग डरे हुए हैं कि, भारी बरसात से उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी, क्योंकि जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं।
क्लीन हेरीटेज कोलाबा रेसीडेंट एसोसिएशन के परवेज कूपर की मानें तो, 31 मई तक सभी सड़कों की मरम्मत का काम पूरा होना था। ऐसे में देरी के लिए किसी न किसी की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। कालाघोड़ा से कोलाबा तक जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर भारी बारिश हो गई तो यहां के हालात कैसे होंगे।
इस इलाके में रहने वाले दूसरे स्थानीय निवासी सुभाष मोटवानी के मुताबिक, बीएमसी ने कोई प्लानिंग नहीं की थी। बीएमसी को ये देखना था कि जिन सड़कों की मरम्मत का काम वक्त पर नहीं पूरा हो सकता था तो उसे शुरू ही नहीं करना था। ऐसी स्थिति में पैदल चलने वालों के लिए ज्यादा परेशानी खड़ी हो गई है, क्योंकि सड़कें खुदी हुई हैं।
शनिवार को मुंबई से सटे उपनगरों में प्री मॉनसून बारिश हुई, सांताक्रूज में मौजूद मौसम विभाग ने 26.5 द्वद्व बारिश रिकॉर्ड हुई। हालांकि मुंबई में अभी तक बारिश नहीं हुई है।
कोलाबा में मौजूद मौसम विभाग के वैज्ञानिक अजय कुमार ने बताया कि, हमें 6-8 जून के बीच महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। फिलहाल हमने प्री-मॉनसून बारिश की संभावना जताई है। मॉनसून के आने से पहले अक्सर ऐसा होता है।

You missed

error: Content is protected !!