• Thu. Jul 30th, 2026

शिवराज को डागा के यहां नहीं जाने देने के लिए बदला गया रुट?

BySurendra Jain

May 27, 2018

रतलाम। 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 फतह करने के सपने देखने वाली भाजपा की स्थानीय इकाई में शायद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों की माने तो पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा के पत्नी के देहांत के कारण मुख्यमंत्री के उनके यहां बैठने जाने की इच्छा थी। इस संदर्भ में शैलेंद्र डागा से बात हुई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि भोपाल से उन्हें पता चला था कि मुख्यमंत्री उनके यहां आ सकते हैं अब क्यों नहीं आये इसका उन्हें पता नहीं डीआरपी लाइन के कार्यक्रम के पश्चात बाजना जाने के लिए मुख्यमंत्री को बंजली जाना था जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से बाजना जाना था इसके लिए दो बत्ती घोड़ा चौराहा से उन्हें सीधे राम मंदिर होते हुवे बंजली जाना था। क्योंकि इस रूट पर पूर्व महापौर डागा का घर है और मुख्यमंत्री वहां जाने की इच्छा व्यक्त कर चुके थे और कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मुख्यमंत्री वहां जाए इसलिए मुख्यमंत्री के बंजली जाने का रूट बदला गया और उन्हें न्यू रोड होते हुए गायत्री टॉकीज के रास्ते से बंजली ले जाया गया। हालांकि बंजली जाने के पूर्व विधायक सभागृह में चल रहे चिदंबरा नंद जी के कार्यक्रम में भी जाना मुख्यमंत्री का पूर्व से तय था किंतु यहां यक्ष प्रश्न यही खड़ा होता है की क्यो कुछ लोग मुख्यमंत्री को पूर्व महापौर डागा की पत्नी के निधन पर बैठने के लिए नहीं जाने देना चाहते थे इस पर मुख्यमंत्री को भी सोचना चाहिए कि जब उन्होंने डागा के यहां बैठने जाने की इच्छा व्यक्त कर दी थी तो फिर रूट उनकी इच्छा के विपरीत क्यों बदला या बनाया गया।

error: Content is protected !!