रतलाम। नगर पुलिस अधीक्षक ने शहर के तमाम पेट्रोल पंप संचालकों की एक बैठक आहूत कर निर्देशित किया किसी भी पेट्रोल पंप पर खुला पेट्रोल किसी को ना बेचे असामाजिक तत्वो ध्दारा ज्वलनशील सामग्री जिसका उपयोग आगजनी में किया जा सकता है, पहुंचने से रोका जाए।
एसपी अमित सिंह के निर्देशन में जावरा शहर थाने में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा, एसडीएम जावरा, तहसीलदार , जावरा शहर व औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना प्रभारियो की उपस्थिति में अनुभाग में संचालित पेट्रोल पंप संचालकों की मीटिंग ली गई, मीटिंग में पेट्रोल पंप संचालक को कहा की वे सुनिश्चित करेंगे की किसी को भी बोतल में या अन्य पात्र में खुला पेट्रोल ना दिया जाय।इसका कड़ाई से पालन हो , यदि उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।बल्क मे डीज़ल दिया जाता है उनका नाम , पता ,फ़ोन नंबर , पहचान पत्र आदि रिकॉर्ड के रूप में रखे। सीसीटीवी कैमरे चालु हालत मे रखे। चेक कर ले की ये सही तरीके से काम कर रहे है।
पेट्रोल पंप परिसर में आग से बचाव के पर्याप्त साधन रेडी रखे। सभी पेट्रोल पंप संचालकों ,पुलिस व प्रशासन का व्हाट्सएप्प ग्र्रुप तैयार किया गया है, यदि किसी तरह की नूइसेंस की खबर मिलती है तो तुरंत ग्रुप में सूचित करेंगे।
सीएसपी ने ली पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
