• Wed. Jul 29th, 2026

सेना के सामान से लदी मालगाड़ी में आग, 4 बड़े ट्रक जलकर खाक

BySurendra Jain

May 10, 2018

बैतूल। सेना का सामान लेकर बेंगलुरु से फैजाबाद जा रही मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। घटना मरामझिरी स्टेशन के पास 5 नम्बर बोगदे में हुई। आग के चलते सेना के 4 बड़े ट्रक जलकर खाक हो गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई।

जानकारी के मुताबिक बैतूल के धाराखोह और मरामझिरी रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी में लदे सामान में आग लग गई। मालगाड़ी में लदे सामान में आग लगने की सूचना मिलते ही बैतूल से पुलिस बल और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरु किया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओएचई तार टूटने के कारण मालगाड़ी में लदे वाहनों में आग लगी। मौके पर रेलवे के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी पहुंचा और आग को फैलने से रोका गया। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मालगाड़ी में आग लगने के कारण अप ट्रैक पर रेल यातायात बन्द कर दिया। इस ट्रेक से गुजरने वाली ट्रेनों को फिलहाल बैतूल और आमला स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। मालगाड़ी के अन्य बोगियों में सेना का विस्फोटक सामान रखा हुआ था। विस्फोटक रखे इन वैगन को सेना के जवानों ने सतर्कता बरतते हुए दूसरे इंजन की मदद से अलग किया और उन्हें दूर ले जाकर खड़ा किया।

error: Content is protected !!