रांची। चारा घोटाले में जेल में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू यादव को बेटे तेज प्रताप की शादी के लिए तीन दिन की पैरोल मिल गई है। इसके बाद अब उन्हें रिम्स ले जाने की तैयारी हो रही है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि वो कब पटना रवाना होंगे।
इससे पहले लालू को बुधवार को ही पैरोल मिल गई थी लेकिन कोर्ट को सूचना ना देने की विजह से उन्हें एन वक्त पर अपना टिकट निरस्त करवाना पड़ा। आज लालू को यात्रा की अवधि छोड़ कर लालू को तीन दिन का पैरोल मिला है। जेल आईजी का पत्र रांची पुलिस लाइन को मिल चुका है। जेल आइजी हर्ष मंगला के मुताबिक, लालू को तीन दिनों का पेरोल मिला है। उसे वे 10 से 12 या 11 से 13 मई के बीच ले सकते हैं। फिलहाल, लालू को रिम्स से जेल ले जाने कि तैयारी है। लालू को यह पैरोल कुछ शर्तों के साथ मिला है जिसके तहत वो अपने बेटे की शादी के अलावा किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। साथ ही वो शादी के अलावा किसी तरह का बयान नहीं दे सकते। पैरोल खत्म होते ही उन्हे वापस जेल आना होगा।
