नई दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस के दो सांसदों द्वारा लगाई गई महाभियोग याचिका आज कांग्रेस ने वापस ले ली इससे पहले तेजी से हुए घटनाक्रम में कल कांग्रेस सांसदों द्वारा पेश याचिका पर जस्टिस चेलमेश्वर ने कल सुनवाई करने को कहा था लेकिन उसके पूर्व ही चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने अपने ही खिलाफ लगी महाभियोग याचिका को मास्टर ऑफ रोस्टर की हैसियत से सुनवाई हेतु संवैधानिक पीठ का गठन कर कनिष्ठ जजों को भेज दिया था जिस में वरिष्ठता क्रम में 6 नंबर से लेकर 10 नंबर तक के सुप्रीम कोर्ट के जज है कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने प्रश्न खड़ा करते हुए पूछा कि रातोरात पीठ का गठन किसने किया खुद अपने खिलाफ महाभियोग के प्रश्न पर लगी याचिका पर चीफ जस्टिस कैसे निर्णय ले सकते हैं कि यह कौन सुनेगा इसके पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा द्वारा गठित संवैधानिक बेंच ने उक्त याचिका को बोर्ड पर आते ही खारिज कर दिया था सिब्बल ने कहा कि सर्टिफाइड नकल मिलने के बाद विचार किया जाएगा कि आगे क्या करना है।
