नई दिल्ली। झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इलाज हेतु 6 हफ्ते की जमानत स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव चारा घोटाले के आरोप में 5 साल की सजा काट रहे हैं और फिलहाल उनकी तबीयत काफी खराब होने से ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली में उनको भर्ती कराया गया था अभी अपने बेटे तेजपाल यादव की शादी के लिए उनको 3 दिन का पैरोल मिला था इसी बीच झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मेडिकल ग्राउंड पर मंजूर करते हुए 6 हफ्ते की जमानत दे दी है।
