नई दिल्ली। राहुल ने आज कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अगर 2019 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है तो मैं पीएम पद का दावेदार हूं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि हत्या का एक आरोपी भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष है यह गौर करने वाली बात है पीएम मोदी द्वारा बेंगलुरु को गार्बेज सिटी और पाप की नगरी बताने पर उन्होंने कहा कि यह बेंगलुरु व कर्नाटक की जनता का अपमान है।
