• Mon. Aug 17th, 2026

अवैध संबंध खुलने पर कर दी हत्या

BySurendra Jain

May 7, 2018

रतलाम। 29 अप्रैल को बाजना थाना अंतर्गत हुए हत्याकांड को पुलिस ने सुलझा लिया है। 29 अप्रैल को बाजना थाना अंतर्गत एक वृद्धा ऐतरीबाई की हत्या के केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। उक्त ऐतरी बाई के घर बहादुर पिता सुखराम का आना-जाना था ऐतरी बाई के भतीजे गणेश की लडक़ी से उसके अवैध संबंध थे घटना वाली रात भी बहादुर गणेश की लडक़ी से मिलने घर आया था ऐतरी बाई ने बहादुर को संदिग्धावस्था में देख कर जोर से उसकी तरफ झपट पड़ी इसपर बहादुर ने उस को धक्का दिया और गिरते ही कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया। उक्त अंधे कत्ल के खुलासे में निरीक्षक आनंद भाबोर और प्रभु लाल निनामा नरेंद्र सिंह सिसोदिया और तूफान सिंह व महेश मेड़ा का महत्वपूर्ण योगदान रहा और इनको पुलिस कप्तान द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

You missed

error: Content is protected !!