• Mon. Sep 14th, 2026

MP में यात्री बस पलटी खाई, दर्जनभर से ज्यादा यात्री घायल

BySurendra Jain

May 3, 2018

आष्टा (सीहोर)। भोपाल-इंदौर हाइवे पर एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोंडा के पास हुए इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्रियोंं के घायल होने की खबर है जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मिगलानी ट्रेवल्स की यात्री बस क्रमांक Mp30p0235 इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर सोंडा ग्राम के पास से गुजर रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे ढलान पर उतरकर पलटी खा गई। बस पलटने से दर्जनभर यात्रियों को गंंभीर चोटें आई हैं। सभी को पास के सीहोर और आष्टा सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे आष्टा के थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया कि बस सिवनी से इंदौर जा रही थी तभी करीब 9.30 बजे ये हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि बस पुलिया से गुजर रही थी तभी अनियंत्रित हुई और ढलान से होते हुए फिर पलटी खा गई। यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर को अचानक झपकी लगी जिसके चलते वो बस से नियंत्रण खो बैठा और पुलिया पर बस नीचे उतरक पलटी खा गई।

You missed

error: Content is protected !!