• Sun. Nov 29th, 2026

मन की बात में पीएम ने की जल संरक्षण की अपील

BySurendra Jain

Apr 29, 2018

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 43वीं बार देश के साथ मन की बात की। इस बार प्रधानमंत्री ने देश की जनता से ना सिर्फ जल संरक्षण की अपील की बल्कि केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप, कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा अन्य मुद्दों पर बात की।
इसकी शुरुआत में प्रधानमंत्री ने हाल ही संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स का जिक्र करते हुए कहा कि गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने देश के लिए 26 गोल्ट मेडल जीते। उनकी इस सफलता बताती है कि वो पूरे देश की उम्मीदों पर खरे उतरे। उनकी बातें सुनकर मुझे गर्व होता है और आपको भी होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मनिका बत्रा के अलावा अन्य खिलड़ियों की बात सुनाई।
इसके बाद प्रधानमंत्री ने युवाओं और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की चिंता के बाद अब यह तय कर रहे होंगे कि छुट्टियां कैसे बीते। यह छुट्टियां आप स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप करके बिता सकते हैं। इस इंटर्नशिप में जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार के अलावा यूजीसी की तरफ से 2 क्रेडिट पॉइंट भी दिए जाएंगे। भारत सरकार के तीन मंत्रालय खेल, मानव संसाधन हो, पेय जल का विभाग हो – सरकार के तीन-चार मंत्रालय ने मिलकर के एक ‘स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप 2018’ लॉन्च किया है।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान जल संरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि हम अक्सर सूनते हैं कि अगली लड़ाई पानी के लिए होगी। जल संरक्षण हमें बारिश की हर बूंद को बचाने का प्रयास करना चाहिए। जल संरक्षण हमारे लिए नया नहीं है। सदियों से हमारे पूर्वजों ने इसका अभ्यास किया है। उन्होंने पानी की हर बूंद को प्राथमिकता दी और जल संरक्षण के नए तरीकों का आविष्कार किया। पीएम ने राजस्थान, तमिलनाडु और गुजरात का जिक्र करते हुए वहां के मंदिरों और बावड़ियों में जल संरक्षण के प्रयासों की बात कही।

You missed

error: Content is protected !!