रतलाम। मालवा के हिन्दू डॉन सुधाकर मराठा से प्रेरित फिल्म मालवा मराठा को सेंसर बोर्ड ने क्लियर कर दिया है उल्लेखनीय है कि मालवा क्षेत्र के डॉन सुधाकर मराठा से प्रेरित इस फि़ल्म को रतलाम के ही निर्माता निर्देशक एवं राइटर हरीश शर्मा ने फिल्माया है ज्यादातर कलाकार भी स्थानीय है मालवा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में इस फिल्म का फिल्मांकन किया गया है जो बहुत ही खूबसूरत बन पड़ा है हरीश शर्मा ने पहले काफी सारी छोटी-छोटी शार्ट फिल्में बनाई है यह पहली फिल्म है जो 70 द्वद्व में फिल्माई गई है फिल्म के म्यूजिक और स्टोरी पर सभी कलाकारों ने काफी मेहनत की है लगता नहीं की कि इतनी भव्य और विशाल फिल्म रतलाम जैसे छोटे शहर में फिल्माई गई हैं इस फिल्म को देखने के बाद बॉलीवुड के कई समीक्षक ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि इतनी भव्य फिल्म रतलाम जैसी छोटी जगह पर फिल्माए है मालवा मराठा एक फिल्म नहीं फिल्मकार हरीश शर्मा का जुनून है जो जल्द पर्दे पर उतरने वाला है देश के सभी बड़े शहरों दिल्ली मुंबई लखनऊ पटना आदि में इस पिक्चर का ट्रेलर रिलीज होने वाला है निश्चित तौर पर इस पिक्चर की सफलता रतलाम में सिनेमा उद्योग के नए द्वार खोलेगी।
