• Tue. Oct 27th, 2026

फिल्म मालवा मराठा का ट्रैलर रिलीज

BySurendra Jain

May 1, 2018

रतलाम। स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्म मालवा मराठा का आफिशियल ट्रैलर मंगलवार को गायत्री मल्टीप्लैक्स में डीआईजी जेएस कुशवाह की मौजूदगी में रिलीज किया गया। इस मौके पर फिल्म के अनेक कलाकार और पत्रकार उपस्थित थे।
मालवा की सत्य घटनाओं से प्रेरित फिल्म मालवा मराठा के ट्रैलर को देखने के बाद दर्शकों में इसकी जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। ट्रैलर रिलीज के मौके पर विशेष रुप से उपस्थित डीआईजी श्री कुशवाह ने मीडीयाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि ट्रैलर बेहद प्रभावी है और इसे देखने के बाद फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ गई है। उन्होने फिल्म की पूरी टीम को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में रतलाम के कई पत्रकारों ने भी रोल निभाए है।
मालवा मराठा के निर्माता निर्देशक हरीश शर्मा ने बताया कि रतलाम के साथ साथ मन्दसौर, नीमच, कोटा, लखनऊ इत्यादि अनेक स्थानों पर ट्रेलर को समारोहपूर्वक रिलीज किया गया। सभी स्थानों पर इसे जबर्दस्त सराहना मिली है। उन्होने बताया कि फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो गई है। जल्दी इसकी रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।
ट्रेलर रिलीज के मौके पर गायत्री मल्टीप्लैक्स के संचालक मोहित जैन, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, सचिव अरुण त्रिपाठी, सुशील खरे, राजेश पुरोहित, सौरभ कोठारी, फिल्म के कलाकार कुमार दीपक, सुभाष नायडू, ध्रुव निनामा, नवीन अरोडा समेत अनेक कलाकार, पत्रकार व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!