• Fri. Sep 18th, 2026

मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान कमलनाथ को, सिंधिया को प्रचार का जिम्मा

BySurendra Jain

Apr 26, 2018

भोपाल। कमलनाथ मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस ने इसका औपचारिक ऐलान कर दिया है। छिंदवाड़ा से सांसद कमलनाथ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अरुण यादव का स्थान लेंगे।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने नियुक्ति का औपचारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति पर मुहर लगाई।
इसके मुताबिक कमलनाथ जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए, वहीं पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। पार्टी की इस औपचारिक घोषणा के बाद लम्बे समय से चल रही बदलाव की अटकलों को विराम लग गया।
कांग्रेस ने इसके अलावा 4 कार्यकारी अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान किया गया। बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि इस साल के अंत में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनाव कमलनाथ की पहली बड़ी परीक्षा होगी। कमलनाथ 4 बार केंद्रीय मंत्री रहे हैं और वर्तमान में वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी है। कमलनाथ 34 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने थे और वे पिछले 9 बार से छिंदवाड़ा से सांसद हैं। कमलनाथ वैसे तो महाकौशल के कद्दावर नेता माने जाते हैं लेकिन पूरे प्रदेश में उनके कई समर्थक हैं। इसी तरह ग्वालियर से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी पार्टी ने अहम भूमिका देते हुए प्रचार की कमान सौंपी।

You missed

error: Content is protected !!