• Sun. Aug 16th, 2026

भूमिहीन व्यक्तियों को आवास के लिए भू-अधिकार पत्रों के वितरण का अभियान संचालित किया जाएगा, कलेक्टर श्रीमती चौहान ने जिले भर के पटवारियों की बैठक ली

BySurendra Jain

Apr 24, 2018

रतलाम। जिले में भूमिहीन व्यक्तियों को आवास के लिए भू-अधिकार पत्रों के वितरण का अभियान संचालित किया जा रहा है। दखलरहित भूमि पर पट्टा आवंटन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आज जिले भर के पटवारियों की बैठक आयोजित करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिपं श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुन्देला भी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी पटवारियों को भू-अधिकार पत्रों के वितरण का लक्ष्य दिया जाएगा। पटवारी ग्रामों में रिक्त भूमि की पड़ताल करे। ऐसी भूमि पर आवासहीन को पट्टा आवंटन का प्रस्ताव भेजे। विधि अनुसार पट्टा आवंटन संबंधित व्यक्तियों को किया जाएगा। कलेक्टर ने पटवारियों को बीवन वाचन नक्षा तरमीम के संबंध में भी निर्देश दिए। वर्तमान विश्व के दृष्टिगत पेयजल संकट से प्रभावित हो सकने वाले गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए जल स्त्रोतों का चिन्हांकन करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि ऐसे स्त्रोतों का प्रस्ताव प्राप्त होने पर उनका अधिग्रहण किया जा सकेगा। कोटवारों के रिक्त पदों को भरने के प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया। जिन कोटवारों की आयु 55 वर्ष हो चुकी हैं। उनके स्थान पर उनके पुत्र के आवेदन भेजने के निर्देश भी पटवारियों को दिए गए।
सीईओ जिपं ने बैठक में ग्रामीण विकास कार्या तथा ग्राम सभाओं में वाचन के बारे में पटवारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर कलेक्टर डॉ. कैलाश बुन्देला ने भू-अधिकार पत्रों के वितरण के संबंध में नियमों-उपनियमांं की जानकारी देते हुए कहा कि भूमि के प्रस्तावों के साथ उसकी चतुर दिशा तथा लंबाई-चौड़ाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी के संदर्भ में पटवारियों को मतदान केन्द्रों के सत्यापन तथा मृत एवं स्थानान्तरित मतदाताओं के सत्यापन की कार्यवाही में सक्रियता बरतने को कहा।

You missed

error: Content is protected !!