• Sun. Aug 16th, 2026

भाजपा के सूचना ग्रुप में पोस्ट हुए अश्लील वीडियों और साहित्य, कई लोगों ने ग्रुप छोड़ा

BySurendra Jain

Dec 4, 2017

 

रतलाम। रतलाम शहर भाजपा में कार्यकर्ताओं के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सोमवार दोपहर एक शख्स ने अश्लील वीडियों और साहित्य पोस्ट कर दिया। इस हरकत के बाद पार्टी से जुड़े कई लोगों ने आपत्ति ली और कुछ ने तो ग्रुप छोड़ भी दिया। एड्मिन ने भी तत्काल इस पर संज्ञान लिया और पोस्ट डालने वाले को बाहर कर दिया, हालांकि ग्रुप एड्मिन अब खुद ऐसी पोस्ट के ग्रुप में डाले जाने से ही मना कर रहे है।

वाकया दोपहर 1 बजे का है। भाजपा के जिस ग्रुप में यह हलचल हुई, उसके एड्मिन दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष जयंत कोठारी, मोहन वर्मा और नंदू मामा है। इन्होंने  सूचना दीनदयाल मंडल के नाम से व्हाट्सएप पर ग्रुप पार्टी की गतिविधियों को साझा करने के लिए बनाया है। दोपहर 1 बजे इस ग्रुप में एक के बाद एक 13 आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई। इसके बाद दीपक अग्रवाल, डा. दिनेश पोरवाल ने ग्रुप छोड़ दिया, राकेश नागर, योगेश सोनी ने आपत्ति ली। एक शख्स ने तो यह तक लिखा- यह ग्रुप सूचना के अतिरिक्त अब मजाक और अश्लीलता का हो गया है, इसलिए मैं स्वयं इस ग्रुप से बाहर हो रहा हूं। इस ग्रुप में  कई प्रतिष्ठित लोग जुड़े है।

इस मामले में जब हमने ग्रुप एड्मिन जयंत कोठारी से बात की तो उनका कहना था कि ग्रुप में ऐसी कोई सामग्री पोस्ट नहीं की गई है।

You missed

error: Content is protected !!