• Sat. Nov 14th, 2026

यूपी में भाजपा की जीत तो हुई लेकिन हो गया बड़ा नुकसान

BySurendra Jain

Dec 4, 2017

 

लखनऊ । यूपी में निकाय चुनाव परिणाम में सोशल मीडिया की सुर्खियों में बीजेपी की जीत लगातार छाई हुई है। यूपी के परिणामों को भाजपा गुजरात में भी भुनाने में लगी है। क्या, आप जानते है यूपी निकाय चुनाव में भाजपा को जीत जरूर मिली है लेकिन उसे यूपी में ही लोकसभा चुनाव परिणाम के मुकाबले बड़ा नुकसान भी हुआ है। चुनाव परिणाम का एक दूसरा पहलू भी है कि प्रदेश के 16 बड़े जिलों में से 14 में भले ही बीजेपी ने मेयर का चुनाव जीता हो, लेकिन टू-टियर शहरों में यह आंकड़ा कुछ और ही है। दूसरे दर्जे के शहरों में हुए नगर पालिका परिषद चुनावों में बीजेपी को सिर्फ 35 फीसदी सीटों पर जीत मिली है और बीजेपी का वोट प्रतिशत महज 28.6 ही है।

2014 के लोकसभा चुनावों में इन्हीं शहरों में बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिले थे। विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी का वोट प्रतिशत इन शहरों में लगभग लोकसभा चुनाव के समान ही रहा था। अगर इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो कह सकते हैं कि बीजेपी के लिए यह जरूर एक चिंता की वजह हो सकती है। सत्ताधारी पार्टी के विरोधियों के लिए उत्तर प्रदेश से इस लिहाज से जरूर थोड़ी अच्छी खबर आ रही है।

error: Content is protected !!