• Thu. Sep 24th, 2026

कोरोना और क्रिमिनल को क्रश करने वाले कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का 1 साल पूरा अब निगाहें विकास पर

BySurendra Jain

May 11, 2022

खबर पक्की :11 मई रतलाम, अपनी तूफानी कार्यशैली से हमेशा चर्चा में रहने वाले रतलाम कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम को आज जिले में पूरा 1 साल हो गया है। 8 मई को पूर्व कलेक्टर गोपाल ढांड जब रतलाम प्रेस क्लब में प्रेस क्लब के मेंबरों का वैक्सीनेशन चल रहा था और वैक्सीनेशन कार्य का इंस्पेक्शन करने आए थे। और इंस्पेक्शन के बाद वहां से सरवन व सैलाना के दौरे पर निकल गए थे और बीच रास्ते में ही थे तभी उनके ट्रांसफर की खबर आ गई थी के रतलाम के नए कलेक्टर पुरुषोत्तम होंगे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने आते ही अपनी धुआंधार शैली से Corona को चारों खाने चित कर दिया। कोरोना के बाद उनकी निगाहें अवैध कॉलोनाइजर व अवैध कब्जे दारो पर कहर बनकर टूट पड़ी लेकिन जल्दबाजी में कई गेहूं के साथ घुन की तरह पीस गए। अब उनकी निगाहें जिले के विकास कार्य पर अटकी है और त्वरित निर्णय लेने की यह शैली जारी रहती है तो हो सकता है आने वाले समय में रतलाम का कायापलट हो जाए।

error: Content is protected !!