खबर पक्की: 11 मई भोपाल, राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह में खबर पक्की से फोन पर चर्चा में बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 2 हफ्ते के अंदर नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हमारी तैयारी पूरी है और अधिसूचना के साथ ही चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया जाएगा और 30 जून के पूर्व चुनाव संपन्न करवा लिया जाएंगे। और सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार यह चुनाव बगैर ओबीसी आरक्षण के ही संपन्न किए जाएंगे।
