खबर पक्की : 6 मई रतलाम, रतलाम प्रेस क्लब की स्पोर्ट्स पर्सनालिटी भाई हिमांशु जोशी जो पूर्व में कार्यकारिणी सदस्य के लिए लड़ने वाले थे उनको मिल रहे भारी समर्थन को देखते हुए उन्होंने अब रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया है। क्रिकेट खेलते समय ऑस्ट्रेलिया के डेविड बुन की तरह शॉट लगाने वाले हिमांशु जोशी सदस्यों में अपनी मिलनसारिता व सहयोगी स्वभाव के कारण लोकप्रिय है। इसी प्रकार अपने शुभचिंतकों व सहयोगियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने पत्रकारों व पत्रकारिता की वर्तमान की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए और रतलाम प्रेस क्लब व पत्रकारों का पुनः जनता से जुड़ाव हो सके इसके लिए पुनः अध्यक्ष पद के लिए हाथ आजमाने का निर्णय किया है।


