• Thu. Sep 24th, 2026

फल विक्रेताओं को त्रिपोलिया गेट स्थित प्लेटफार्म पर विकेंद्रित किया जाए

BySurendra Jain

May 6, 2022

खबर पक्की: 6 मई रतलाम, जिलाधीश महोदय को पत्र लिखकर भाजपा आईटी सेल के पूर्व जिला संयोजक अनिल कटारिया ने निवेदन किया है,की बाजार क्षेत्र में यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से सब्जी एवं फल विक्रेताओं को त्रिवेणी श्मसान रोड़ पर बनाई सब्जी मंडी पर स्थांतरित किया गया हैं, लेकिन उक्त सब्जी मंडी में विक्रेताओं की अधिक संख्या होने के कारण जगह की कमी नजर आती है।
गौरतलब है, की सब्जी एवं फल विक्रेताओं में से फल विक्रेताओं को त्रिपोलिया गेट पर बने स्थाई प्लेटफार्म पर विकेंद्रित करने से उक्त समस्या का समाधान हो सकता है, तथा वही पर निर्मित प्लेटफार्म के पीछे स्थित कोटा वाला बाग कालोनी के मकान मालिकों द्वारा भी कॉलोनी के मुख्य मार्ग के विपरीत दिशा में 10 से 15 फिट का अतिरिक्त अवैध निर्माण किया गया हैं,इस अवैध अतिक्रमण को हटाने से भी वहा पर आवश्यक जगह की उपलब्धता हो सकती है।जिससे सभी फल विक्रताओं को एक साथ एक ही स्थान पर विकेंद्रित किया जा सकता है।
अतः निवेदन है, की उक्त स्थान को अतिक्रमण मुक्त करते हुए सभी फल विक्रेताओं को उक्त स्थान पर विकेंद्रित किया जाए, यह स्थान आम नागरिकों एवं विक्रेताओं के लिए भी सुलभ होगा।

error: Content is protected !!