खबर पक्की, 6 मई, रतलाम। पिता स्व. श्री कैलाश जी बरमेचा के सुपुत्र नीरज बरमेचा भी पहली रतलाम प्रेस क्लब कार्यकारिणी सदस्य के लिये चुनाव में हाथ आजमाएंगे पत्रकार एवम मीसाबंदी रहे स्व. कैलाश जी बरमेचा की राह पर चलते हुए नीरज बरमेचा ने साप्ताहिक रत्नपुरी से अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की। 7 साल तक साप्ताहिक रत्नपुरी चलाने के पश्चात पत्रकारिता में डिजिटल युग का भविष्य हुए हुए “न्यूज इंडिया 365.कॉम – रतलामी फीवर” की शुरुवात की। आज समाचारों के अपडेट के लिए “न्यूज इंडिया 365.कॉम – रतलामी फीवर” अपने आप में रतलाम जिले का एक विश्वसनीय नाम स्थापित कर चुका है।
नीरज बरमेचा कई सामाजिक संस्थाओं में भी अपने कार्य का निर्वाह कर चुके है। नीरज बरमेचा रतलाम रेडक्रॉस के संचालक मंडल के सदस्य, रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के फाउंडर सचिव, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के पद पर भी रह चुके है। वर्तमान में PC & PNDT (गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीक) कमिटी के सलाहकार समिति में सदस्य के रूप में मनोनित है।
आगामी प्रेस क्लब के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यह युवा चेहरा नीरज बरमेचा सबकी पसंद बना हुआ है। अपने हंसमुख और साधारण भाषा शैली से अपनी लोकप्रिय पहचान बनाने वाले नीरज को अपने मतदाता पर पूर्ण विश्वास है की वह रतलाम प्रेस क्लब की प्रगति और उन्नति के लिए उन्हें जरुर वोट करेगा।

