खबर पक्की: 5 मई रतलाम, आज हुआ SDM राजेश शुक्ला का ट्रांसफर भाजपा संगठन की नाराजगी का सबब है। हुआ यूं कि गत 14 अप्रैल को भाजपा किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह रतलाम आए थे। उनको सर्किट हाउस पर रुकवाने का जिम्मा भाजपा नेता निर्मल कटारिया के सुपुर्द था। निर्मल कटारिया ने सुबह 11:00 बजे एसडीएम को फोन लगाया था लेकिन उन्होंने उठाया नहीं फिर शाम को लगाया तब भी नहीं उठाया फिर उनके बाबू को लगाया तो बाबू ने कहा कि लिखित में भेज दो तो ही सर्किट हाउस पर कमरा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा तो पहले कभी नहीं हुआ आप भाजपा के प्रादेशिक नेताओं को भी कमरा नहीं देंगे तो बाबू ने जवाब दिया कि साहब के ऐसे ही आदेश मैं कुछ नहीं कर सकता। इस पर निर्मल कटारिया ने दर्शन सिंह जी को समता सागर होटल में रुकवाया। और भाजपा प्रदेश कार्यालय को सारी स्थिति से अवगत कराया। भाजपा संगठन ने इस को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम की शिकायत को सरकार तक पहुंचाया सरकार ने भी भाजपा संगठन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज शहर एसडीएम राजेश शुक्ला को तुरंत प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए सिंगरौली भेज दिया।
