• Wed. Sep 23rd, 2026

फल-सब्जी विक्रेताओं की जिला व निगम अधिकारियों ने ली बैठक, शहर हित में तय स्थान पर फल-सब्जी विक्रय की दी समझाईश, सब्जी-फल विक्रेता निर्धारित स्थल पर व्यवसाय हेतु अपना पंजीयन करवायें, 272 फल सब्जी विक्रेताओं ने कराया पंजीयन

BySurendra Jain

May 4, 2022

खबर पक्की, 4 मई, रतलाम। यातायात प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु कलेक्टर एवं निगम प्रशासक कुमार पुरूषाोत्तम के निर्देशानुसार रतलाम नगर में 5 मई से जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर फल-सब्जी विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित किये जाकर तय 4 स्थानों पर ही फल-सब्जी का विक्रय किये जाने के संबंध में जिला एवं निगम अधिकारियों ने फल-सब्जी विक्रेताओं की बैठक निगम सभागृह में लेकर तय स्थान पर फल-सब्जी विक्रय के संबंध में सुझाव आमंत्रित कर उन्हे होने वाली परेषानियों को दुर करने हेतु आश्वस्त किया।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने फल-सब्जी विक्रेताओं से आव्हान किया कि रतलाम शहर आपका अपना शहर है इसे ओर अधिक सुन्दर व सर्वसुविधायुक्त बनाने में आपकी अहम भूमिका है पटरी के इस पार व्यापारिक व घनी आबादी का क्षेत्र होने व यातायात प्रबंधन तत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर फल-सब्जी विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाकर त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने वाला क्षेत्र फल-सब्जी विक्रय हेतु तय किया गया है आप अपना पंजीयन कर निर्धारित स्थल पर फल-सब्जी का विक्रय करना सुनिश्चित् करें। आपकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए स्थल पर मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध कराई जावेगी।
उन्होंने ने कहा कि आज 241 सब्जी व 31 फल विक्रेताओं ने त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने फल-सब्जी विक्रय हेतु अपना पंजीयन करा चुके हैं आप भी तत्काल अपना पंजीयन कराना सुनिश्चित् करें।
फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं की मांग पर एसडीएम राकेश शुक्ला ने कहा कि सैलाना बस स्टैण्ड सब्जी मण्डी में फल-सब्जी का विक्रय थोक में होगा ना कि किलो दो किलो में। साथ ही उन्होने कहा कि फुटकर फल-सब्जी विक्रेता कालोनियों में घुम-घुम कर ठेले पर फल-सब्जी का विक्रय कर सकेंगे। तय स्थान पर फल-सब्जी विक्रय हेतु उन्होने फुटकर विक्रताओं का तत्काल अपना पंजीयन कराने की समझाईश दी।
इस अवसर पर सीएसपी हेमन्त चौहान, डीएसपी अमित कुमार राय, उपायुक्त विकास सोलंकी, नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, मण्डी सचिव एम.एस. मुनिया, कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्याम सोनी, स्टेशन रोड थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला के अलावा अनुराग यादव, राजेन्द्र व्यास आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!