• Tue. Nov 17th, 2026

पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी के सांसारिक भाई, संत श्रीचंद जी म.सा. ने देह त्यागी

BySurendra Jain

Nov 19, 2017

 

रतलाम। जैन स्थानकवासी श्री संघ के धर्मगुरु श्री राम गुरु के शिष्य श्री चंद जी म.सा. का 19 नवम्बर को सुबह जावरा में देवलोकगमन हो गया है । श्रीचंद जी म.सा. मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष हिम्मतजी कोठारी के सांसारिक भाई एवं भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ललित कोठारी के सांसारिक पिता थे ।
श्रीचंदजी म.सा. ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में 10 वर्ष पूर्व आचार्य राम गुरु के चतुर्मास के समय प्रवचन के दौरान ही दीक्षा ग्रहण कर सांसारिक मोहमाया का त्याग कर दिया था । श्रीचंद मुनिजी चातुर्मास हेतु राकेश मुनिजी आदि ठाना के साथ जावरा में विराजमान थे । 18 नवम्बर की रात्रि को मुनि श्री का अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ और 19 नवम्बर को अल सुबह उन्होंने अपनी देह त्याग दी ।मुनिश्री के देवलोकगमन की खबर लगते ही रतलाम, मंदसौर,नीमच,इंदौर,उज्जैन,बदनावर,बड़नगर सहित कई स्थानों से श्रावक श्राविकाएं बड़ी संख्या में जावरा पहुंच गए थे । रविवार दोपहर 1 बजे अरिहंत परिसर जावरा से म.सा.की म.सा. की डोल निकाली जाएगी। म.सा.जी की डोल विभिन्न मार्गो से होती हुई आनंद हनुमान मुक्ति धाम पहुंचेगी।

Related Post

कलेक्टर ने गुलाब चक्कर से बैरिकेड हटाने के निर्देश दिए, जनहित में लिया निर्णय, आमजन को आवागमन में मिलेगी सुविधा
कलेक्टर के निर्देश पर बंजली चौराहा एवं सेजावता फंटा के स्पीड ब्रेकर तत्काल हटाए गए, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का हुआ पालन, रतलाम-सैलाना-बांसवाड़ा मार्ग पर आवागमन होगा सुगम
नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह एवं सांस अभियान का शुभारंभ, कलेक्टर ने किया मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण, एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से चर्चा कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!