• Mon. Aug 3rd, 2026

चित्रकूट उपचुनाव, 14, 333 वोटो से कांग्रेस की जीत, कब्जा बरकरार

BySurendra Jain

Nov 12, 2017

 

सतना। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हो चुकी है। इस चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए प्रदेश में खतरे की घंटी लेकर आए है। अटेर के बाद यह दूसरा उपचुनाव है जहां भाजपा को प्रदेश में सत्ता में होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा है।

चित्रकूट कांग्रेस की पंरपरागत सीट रही है। इस बार के उपचुनाव में भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए खासा जौर लगाया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट के कई दौरे किए। उनके मंत्री यहां जुटे रहे, मंत्रियों को एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। बावजूद इसके भाजपा परिणाम बदलने में सफल नहीं हो सकी। रविवार सुबह शुरू हुई मतो की गिनती में पहले राउंड से ही कांग्रेस के प्रत्याशी नीलाशं चतुर्वेदी भाजपा प्रत्याशी शंकरदयाल त्रिपाठी से आगे रहे। मतगणना 14 टेबलों पर 19 राउंड में पूरी होना है। अंतिम 19 वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी नीलांश चर्तुवेदी को 14 हजार 333 मतो से विजयी घोषित किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को 8 हजार मतो की बढ़त थी, यानि यहां पहले से कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ा है।

error: Content is protected !!