भोपाल। मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कांग्रेस के लिए खुशखबर लेकर आई है। दोनों ही विधानसभाओं में दूसरे राउंड की मतगणना तक कांग्रेस प्रत्याशियों को बढ़त मिली है। मुंगावली में दूसरे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी 1381 मतों से आगे रहे। इसी तरह कोलारस में दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी की लीड 690 वोट की रही है। मुंगावली में कुल 13 और कोलारस में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही है। मुंगावली विधानसभा सीट कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली सीट है और रतलाम जिले के दिग्गज कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह कालूखेड़ा के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। दोनों ही विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 23 राउंड में पूरी होगी।
