• Fri. Sep 18th, 2026

चित्रकूट उपचुनाव, कांग्रेस की जीत तय, 11 वें राउंड में 22 हजार की बढ़त

BySurendra Jain

Nov 12, 2017

 

सतना। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव ने भाजपा के लिए प्रदेश में खतरे की घंटी बजा दी है। उपचुनाव में कांग्रेस की जीत लगभग तय हो गई है। 11 वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 22 हजार 162 मतों से आगे चल रहे है। 8 राउंड की गिनती में भी इस अंतर को  पाटना मुश्किल है।

चित्रकूट कांग्रेस की पंरपरागत सीट रही है। इस बार के उपचुनाव में भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए खासा जौर लगाया। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट के कई दौरे किए। उनके मंत्री यहां जुटे रहे, मंत्रियों को एक-एक पोलिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। बावजूद इसके भाजपा परिणाम बदलने में सफल नहीं हो सकी। रविवार सुबह शुरू हुई मतो की गिनती में पहले राउंड से ही कांग्रेस के प्रत्याशी नीलाशं चतुर्वेदी भाजपा प्रत्याशी शंकरदयाल त्रिपाठी से आगे रहे। मतगणना 14 टेबलों पर 19 राउंड में पूरी होना है। 11 राउंड की मतगणना समाप्त होने तक कांग्रेस की लीड 22 हजार मतो से ज्यादा हो गई। ा भ ीज्ञभ् ळज्ञळज्ञ इाहाहाह

You missed

error: Content is protected !!