• Wed. Aug 5th, 2026

गुजरात में कांग्रेस का इंटरनल सर्वे, 120 सीटें जीतने का दावा

BySurendra Jain

Nov 10, 2017

 

अहमदाबाद। गुजरात चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है कांग्रेस और बीजेपी में राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो रहा है। इसी बीच कांग्रेस की ओर से गुजरात चुनाव का आंतरिक सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि उन्हें गुजरात चुनाव में 120 सीटें मिलेंगी और सरकार कांग्रेस की ही बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके गृह राज्य में घेरने के एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस गुजरात में भाजपा के किले को ढहाने के लिए अपने योद्धाओं का चयन की शुरुआत की है। हालांकि इसका ऐलान 15 तारीख को होगा।

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी भाजपा पर पैनी नजर बनाए हुए है और एक सोची समझी रणनीति के तहत पार्टी ने आज उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस की गुजरात की चुनाव समिति की बैठक लगभग 45 मिनट तक चली. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में लगभग 70 उम्मीदवारों पर मुहर लगी है हालांकि पार्टी को भाजपा की सूची का इंतजार है।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी के अनुसार हमारा सर्वे गुजरात में चल रहे अंडर करंट को भापने में सफल रहा है उनके मुताबिक पार्टी के अपने इंटरनल सर्वे में कांग्रेस  भाजपा को मात देते हुए 120 सीट जीतती हुई नजर आ रही है।

इससे पहले गुजरात के राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल को जीताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। चुनाव जीतने के बाद अहमद पटेल ने यह स्पष्ट किया था कि जिन विधायकों ने पार्टी के प्रति वफादारी दिखाई उनके टिकट नहीं कटेंगे। भरतसिंह सोलंकी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका भी पता आपको 15 तारीख को चल जाएगा। 10 जनपथ में हुई बैठक के बाद भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि ‘गुजरात में हम चुनाव जीतने जा रहे हैं हमारा सर्वे और गुजरात की जनता दोनों पार्टी के पक्ष में है। हमने जो उम्मीदवार तय किए हैं उनकी सूची हम 15 तारीख को जारी करेंगे। लगभग 70 उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी और आगे बैठक 16 तारीख को होगी।’

You missed

error: Content is protected !!