• Sun. Nov 1st, 2026

परिवार गया अहमदाबाद, चोरों ने बायोडीजल व्यापारी के घर से की लाखों चोरी

BySurendra Jain

Oct 9, 2021

खबर पक्की, 9 अक्टूबर, रतलाम। बायोडीजल व्यापारी रतन पिता बंशीलाल जांगीड़ निवासी पुखराज रेसीडेंस (80 फीट सडक़ के करीब) ने औद्योगिक थाने पर शनिवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कराया। फरियादी रतन जांगीड़ के अनुसार वह 2 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अहमदाबाद गए थे। 8 अक्टूबर को वापस आने पर सुबह उन्होंने करीब 11 बजे घर के दीवान को खोला तो उसमें सूटकेस खुला हुआ मिला। सूटकेस के अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण के अलावा करीब 1 लाख रुपए नगदी रखी जो कि अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के उपनिरीक्षक प्रमोद राठौर ने फरियादी जांगीड़ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 457 एवं 380 में मुकदमा दर्ज किया।

You missed

error: Content is protected !!