खबर पक्की : 11 अक्टूबर रतलाम, जी हां हम बात कर रहे हैं रतलाम के युवा फिल्मकार हरीश दर्शन शर्मा की l यू तो आपने कई प्रतिभाशाली लोगों को देखा होगा लेकिन हरीश दर्शन शर्मा की बात अलग है एक ही आदमी में इतनी प्रतिभाएं होना अचंभित कर देती है मैं तो इन्हें टैलेंट बैंक कहता हूं l हरीश दर्शन शर्मा स्क्रिप्ट राइटर है, फिल्म प्रोड्यूसर है, फिल्म निर्माता है, संवाद लेखक है, स्टोरी टेलर है, म्यूजिक कंपोजर है, साउंड रिकॉर्डिस्ट है, अभिनेता भी है म्यूजिक थैरेपिस्ट है और अभी हाल ही में एक और विधा में इन्होंने पारंगत होकर ऑस्ट्रेलिया के एक संस्था से प्रमाण पत्र प्राप्त किया है वह है कपिंग थैरेपिस्ट l जी हां आपने शायद यह सुना हो या ना सुना हो लेकिन कई बीमारियों में यह अचूक और रामबाण इलाज है l वैसे तो महिलाएं कपिंग थेरेपी मुख्य रूप से खूबसूरती निखारने के लिए करती हैं। मशहूर फिल्म तारिका उर्वशी रौतेला तो इस थेरेपी की दीवानी है लेकिन ये थेरेपी केवल खूबसूरती बढ़ाने का काम नहीं करती बल्कि इस थेरेपी से हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं में भी आराम मिलता है। कमर दर्द, स्लिप डिस्क,सर्वाइकल डिस्क, पैरों की सूजन और झनझनाहट जैसी समस्याओं में यह थेरेपी काफी फायदेमंद है। इस थेरेपी से रिलैक्ससेशन और तनाव से आराम मिलता है। इससे शरीर में blood सर्कुलेशन सही तरीके से होता है। इस थेरेपी के तहत हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को खत्म करने के लिए खून में संतुलन बनाकर चलते हैं।
कपिंग थेरपी के लिए शीशे का कप इस्तेमाल करके वैक्यूम पैदा किया जाता है जिससे कि कप बॉडी से चिपक जाए। अब इसके लिए मशीन का इस्तेमाल होता है। कपिंग करने के तीन से पांच मिनट बाद ही आपको आराम होने लगता है l इस थेरेपी के बाद स्किन ग्लो करने लगती है। इस थेरेपी में फेस पर दोनों गाल, माथे और चिन पर कपिंग की जाती है। अगर हेल्थ से जुड़ी समस्या के लिए कपिंग थेरेपी ली जाती है तो जिस पॉइंट पर बीमारी की पहचान होती है वहीं पर कपिंग की जाती है। अगर बीमारी अपने शुरुआती स्टेज में हो तो दो सीटिंग में बीमारी खत्म हो जाती है। कपिंग थेरेपी में सबसे पहले ऐक्यूपंचर स्पेशलिस्ट रुई के गोले को alcohol में भिगोकर कांच के छोटे कप में रखकर इसमें आग लगा देते हैं। इसके बाद आग को बुझाकर गर्म कप को स्किन पर रखकर कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है। इसको फायर कपिंग थेरेपी बोलते हैं l इसके अलावा ड्राई कपिंग थेरेपी और वेट कपिंग थेरेपी भी होती है l हरीश दर्शन शर्मा ने स्पेशलिस्ट डॉक्टर से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि अगर डायबिटीज है तो यह तो आम बात है इसमें पेन किलर के अलावा और कोई इलाज नहीं है तब हरीश शर्मा ने गूगल पर सर्च करना शुरू किया और कपिंग थेरेपी के बारे में पता कर आस्ट्रेलिया के एक संस्था से इसका पूरा कोर्स लॉक डाउन के दौरान किया और इसके लिए जरूरी साजो सामान भी आस्ट्रेलिया ऑर्डर देकर बुलवाया आज उनकी माताजी घुटनों के दर्द और अन्य बॉडी पेन से पूरी तरह मुक्त हो चुकी है इसी तरह इनकी जीवनसंगिनी को भी कमर दर्द और और गाहे-बगाहे किसी तरह की कोई दर्द की समस्या होती है तो यह तुरंत इलाज कर देते हैं l पत्रकार तुषार कोठारी को भी बॉडी में में काफी दर्द हो रहा था तो इन्होंने इलाज किया तो इससे काफी फर्क पड़ गया और दर्द जादू की तरह गायब हो गया इसी तरह बहुत सारे मरीजों ने इनकी सेवाओं का लाभ उठाया है और दर्द जादू की तरह गायब हो गया l कपिंग थेरेपी में एक मरीज को लगभग 20 से 30 मिनट देना पड़ता है l कई सारे अनिद्रा वाले मरीजों को यह म्यूजिक थेरेपी के जरिए गहरी नींद सुला चुके हैं इनके पिता श्री को कोमा हो गया था और सब डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिया था और कहा था कि 35 परसेंट brain dead मरीज का बचना मुश्किल है लेकिन उन्होंने महीना तक पिताजी को गिटार सुना सुना कर कोमा से बाहर ले आए और आज उनके पिताजी गाड़ी तक चला लेते हैं l खबर पक्की के अनुरोध पर इन्होंने इस प्रकार के मरीजों को कपिंग थेरेपी की सुविधा नाम मात्र के शुल्क पर सेवाएं देना स्वीकार किया है अगर कोई मरीज इनकी सेवाओं का लाभ उठाना चाहे तो मात्र ₹500 के सेवा शुल्क पर अपने दर्द से मुक्ति पा सकता है l इनका पता है रत्नेश्वर धाम कॉलोनी रतलाम l
मिलिए जादू के जोर से दर्द को गायब करने वाले कपिंग थैरेपिस्ट हरीश दर्शन शर्मा से
