• Tue. Sep 15th, 2026

श्री मोदी ने अंतिम पंक्ति के हर व्यक्ति का कल्याण किया : लुनेरा, सेवा और समर्पण अभियान के तहत राशन दुकानों पर अन्न उत्सव मनाया

BySurendra Jain

Oct 7, 2021

खबर पक्की, 7 अक्टूबर, रतलाम। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के 20 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सेवा और समर्पण अभियान के तहत् अन्न उत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर पात्र हितग्राहियों को राशन दुकानों पर नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया। थावरीया बाजार क्षेत्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने खाद्यान्न वितरीत किया उन्होंने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व में लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पाकर हर भारतीय गौरवान्वित है। श्री मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन अनुसार अन्त्योदय का पालन करते हुए अंतिम पक्ति के हर व्यक्ति का कल्याण कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने की।
श्री लुनेरा ने कहा कि अन्न उत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की गरीबों, पिछड़ो, असहायों के प्रति संवेदनशीलता दिखाता है। जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लगातार सेवा और समर्पण अभियान के तहत् जिले भर मे विविध आयोजन किये गये, जिनका लाभ हजारों जरूरतमंद परिवारों को मिला है। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने कहा कि भाजपा गरीबों का दुख समझती है और इसीलिए संकट के समय हर बार उनके साथ खड़ी रहती है।
अन्न उत्सव की सहप्रभारी भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनीषा शर्मा ने कहा कि सेवा और समर्पण अभियान सही मायनों मे गरीबों की सेवा का अभियान है इससे कई परिवारों को सीधे मदद् मिल रही है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा ने किया एवं आभार पूर्व महामंत्री गोपाल शर्मा ने माना।
भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत् अन्न उत्सव प्रभारी जिला महामंत्री संगीता चारेल के मार्गदर्शन मे जिले की 521 दुकानों पर अन्न उत्सव के तहत् पात्रहितग्राहीयों को निशुल्क राशन वितरीत किया गया। इस दौरान राशन दुकानों पर भाजपा जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारीयों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर सेवा कार्य मे भागीदारी की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला महामंत्री द्वय प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला मंत्री सोना शर्मा, कार्यक्रम सहप्रभारी मनीषा शर्मा, जिला सहमीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, करणधीर्य बडग़ोत्या, मंडल महामंत्री हेंमत राहोरी, नंदकिशोर पंवार, धर्मेन्द्रसिंह देवडा, राकेश परमार, अनिता कटारा, पूर्व पार्षद मोहन धबाई, अशोक देवडा, प्रकाश बंशीवाल, गोपाल शर्मा, रवि जोहरी, हितेश कामरेड़, पवन सोमानी, रेखा जोहरी, ललिता पंचार, मंगल लोढ़ा, आई.टी.जिला सह-संयोजक करन वशिष्ठ, रीना टांक, आदि मंडल व वार्ड पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मोजूद रहे।

error: Content is protected !!