खबर पक्की: 3 अक्टूबर रतलाम, अधिकारियों की आपराधिक लापरवाही से विद्युत मंडल के संविदा कर्मी की मौत l आज आलोट तहसील के हाटपिपलिया में एक विद्युत मंडल के संविदा कर्मी नितिन केकरे की अधिकारियों की लापरवाही के कारण मौत हो गई l बताया जाता है कि फाल्ट सुधारने के लिए परमिट लेकर ग्रिड से लाइन बंद करना होती है l लेकिन बजाय परमिट देकर ग्रिड से लाइन बंद करने के d e दबाव मे सिर्फ एबी स्विच ऑफ करके फाल्ट सुधारने के चक्कर में एक नौजवान 30 वर्षीय लाइनमैन की मौत हो गई l बताया जाता है कि इसके 3 और 5 वर्ष के दो संतान है l नीयमा अनुसार काम ना करते हुए बगैर Power grid से लाइन बंद किए काम करवाने का दबाव डालने के कारण एक नौजवान की आकस्मिक मौत हो गई है इसे हत्या न कहा जाए तो और क्या कहा जाए l क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस नौजवान की आपराधिक मौत के मामले पर कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेंगे l
