• Sun. Nov 1st, 2026

Up में मंत्रियों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन मैं 2 किसानों की मौत किसानों का आरोप खफा होकर गाड़ी चढ़ा दी

BySurendra Jain

Oct 3, 2021

खबर पक्की: 3 अक्टूबर लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा और आगजनी हुई है l प्रदर्शन में कई किसान जख्मी हुए हैं l किसान संगठनों का कहना है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ियां किसानों पर चढ़ा दी गई l किसानों का कहना है कि इसमें दो किसानों की मौत हो गई, जबकि आठ जख्मी हो गए l  हालांकि, लखीमपुर खीरी प्रशासन की ओर से किसानों की मौत और जख्मी होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है l
इस घटना के बाद से इलाके में हिंसा शुरु हो गई और वाहनों में आग लगा दी गई. इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है l

You missed

error: Content is protected !!