खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। गोवा के मपुसा पेंडूम बॉक्सिंग हाल में 12वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप संपन्न हुई।
उक्त जानकारी दे देते हुए रतलाम मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकैडमी दो बत्ती रतलाम के संचालक एवं थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन जिला रतलाम के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 650 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। महाराष्ट्र की टीम प्रथम स्थान, उड़ीसा की टीम द्वितीय स्थान तथा मध्य प्रदेश की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उपरोक्त प्रतियोगिता में रतलाम की मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकैडमी के भी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था जिनमें करीना पाल को गोल्ड मेडल, महक सोलंकी को गोल्ड, मेडल कार्तिक सिंह जादौन को गोल्ड मेडल तथा विशाल वर्मा को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। अभिषेक शर्मा ने बताया कि हमारी टीम से 4 खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शरीक हुए थे और चारों को पदक प्राप्त हुए हैं।
विजेता खिलाडिय़ों के रतलाम आगमन पर मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स अकेडमी रतलाम के संरक्षक पूर्व उप पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने समाजसेवी शबाना खान की उपस्थिति में सम्मान किया।
नेशनल थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप गोवा में संपन्न हुई
