खबर पक्की, 26 सितंबर, रतलाम। पर्वाधिराज 10 लक्षण महापर्व के सभी 10 धर्म जैसे उत्तम क्षमा, मार्धव, आर्जव, सत्य, शौज, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रम्हचर्य का पालन करते हुए बड़जात्या परिवार की बहू *श्रीमती सलोनी शगुन बड़जात्या* ने 10 दिन के निर्जल उपवास की तपस्या निर्विघ्न पूर्ण करी ।
तपस्या के निमित्त आयोजित पारणा महोत्सव में सकल दिगंबर जैन समाज , श्री आदिनाथ दिगंबर जैन गोट , गोल्ड ग्रुप एवं श्री तत्व लहर महिला मंडल द्वारा तपस्वी का बहुमान किया गया ।
इस अवसर पर आदिनाथ गोठ के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा , श्री साठ घर की गोठ के अध्यक्ष कमलेश पापरिवाल ,वरिष्ठ समाजसेवी विनोद जी मूणत , महेंद्र कोठारी , सुशील अजमेरा , दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य हीरालाल पाटोदी , प्रमोद पाटनी , कमल पाटनी , राजेश विनायका , श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “गोल्ड” के अध्यक्ष अर्पण गंगवाल , उपाध्यक्ष स्वप्निल गंगवाल , पियूष जी गर्ग , तत्व लहर महिला मंडल की अध्यक्षा शीला जैन , सुशीला गोधा ने तपस्वी का बहुमान किया ।
इस अवसर पर धार निवासी डॉ भागचंदजी गंगवाल , सुबोध गंगवाल , बड़वानी समाज प्रमुख जितेंद्र गोधा , बड़नगर समाज के संजय पाटनी , प्रदीप टोंग्या ने भी तपस्वी का बहुमान किया ।
परिवार के रतनलाल जी बड़जात्या , दिलीप बड़जात्या , कीर्ति बड़जात्या , रजत बड़जात्या ने सभी का आभार व्यक्त किया
श्रीमती सलोनी शगुन बड़जात्या के 10 उपवास की तपस्या पूर्ण
