खबर पक्की : 23 सितंबर रतलाम, और अंततः परशुराम विहार के व्यवसायिक प्लाट की बोली को आरडीए प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया l आइडिया की ऑनलाइन नीलामी की विसंगतियों की ओर सर्वप्रथम खबर पक्की द्वारा ध्यान आकर्षित किया गया था खबर पक्की द्वारा प्रकाशित खबर के पश्चात 24000 फिट के व्यवसायिक प्लाट के सिंगल बोली प्रस्ताव को जिला प्रशासन द्वारा खारिज कर दिया गया l उल्लेखनीय है कि आरडीए द्वारा मंगाए गए नीलामी प्रस्ताव में आवासीय व व्यावसायिक भूखंडों का मूल्य एक ही रखा गया था जबकि आवासीय भूखंड से व्यवसायिक भूखंड का मूल्य हमेशा डेढ़ से दोगुना अधिक रहता है l यही नहीं विज्ञापनों में भूखंड को फ्री होल्ड बताया गया वह ऑनलाइन ऑक्शन में लीज होल्ड बताया गया l आज जिन आवासीय भूखंड के नीलामी में मंजूरी दी गई उनमें उच्चतम बोली ₹31000 प्रति वर्ग मीटर की रही जिसने खबर पक्की की खबर को पुख्ता किया क्या हुआ सर व्यवसायिक भूखंड की दर ₹12000 प्रति वर्ग मीटर रखना शासन को हानि पहुंचाने वाला कदम था l
