• Tue. Sep 15th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगे शिविर में आए रोगियों को जीवन भर मिलेगा मुफ्त उपचार, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के शिविर में 200 से अधिक रोगी लाभान्वित

BySurendra Jain

Sep 23, 2021

खबर पक्की, 23 सितंबर, रतलाम। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 71 के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयुष ग्राम बंजली में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ जावरा विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने की। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एवं शिविर प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा ने इस मौके प्रदेश सह संयोजक पर घोषणा की कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस शिविर में आने वाले सभी रोगियों को डॉ शिवशक्तिलाल अस्पताल आयुष ग्राम बंजली में आजीवन मुफ़्त उपचार की सुविधा दी जाएगी।
आरंभ में अतिथियो ने प्रधानमंत्री अटल जी एवं डॉ.शिवशक्तिलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं निर्मल कटारिया,प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक पोरवाल,जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, शिविर प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री कीर्तिशरण सिंह,राजेंद्र पाटीदार झुग्गी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक अनीता कटारिया एवं जिला सह मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी मंचासीन रहे।
शिविर प्रभारी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक डॉ राजेश शर्मा एवं बलवंत भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया7 आभार प्रभारी बलवंत भाटी ने माना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी,महामंत्री नंदकिशोर पंवार, झुग्गी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बंटी बोहरा आदि मौजूद थे।
भाजपा के लिए राजनीति समाजसेवा का माध्यम
मुख्य अतिथि विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने शिविर में कहा कि भाजपा के लिए राजनीति समाज सेवा का माध्यम है। भाजपा इसे चुनाव लडऩे और राज करने का माध्यम नहीं समझती। नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को पहली बार ऐसा कुशल नेतृत्व मिला है, जिसके प्रधानमंत्री बनते ही देश को एकजुट होते दिखा। वे 1 क़दम बढ़ाते हैं, तो 135 करोड़ आबादी के क़दम स्वत: बढ़ जाते हैं। श्री मोदी ने स्वच्छता के लिए जो आव्हान किया था,उसकी उपयोगिता बीमारियों के चलते आज दिख रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स में साक्षात ईश्वर के रूप होते हैं। डॉ पांडेय ने कोरोना काल में आयुष ग्राम द्वारा की गई सेवाओ की सराहना भी की।
अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि कोरोना काल में आमजन को सुरक्षित रखने का श्रेय चिकित्सकों को जाता है। चिकित्सा जगत द्वारा दिन-रात की गई सेवाओं के कारण कोरोना नियंत्रण में है। उन्होंने कहा भाजपा ऐसी पार्टी है, जो सोच देती है। लोग जन्मदिन पर पार्टी देते है, जबकि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा में लगा दिया।
जागरूकता के लिए 50 हजार पेम्पलेट बांटेंगे
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एवं शिविर प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि डेंगू का प्रकोप इन दिनों काफ़ी बड़ा हुआ है। आमजन इसे डेंगू ही नहीं समझे,यह कोरोना की तीसरी लहर जैसा है। उनके चिकित्सालय द्वारा इस बीमारी से बचाव हेतु 50000 पम्पलेट प्रकाशित कर वितरित कराए जायेंगे। इसमें एलोपेथी होम्योपैथी आयुर्वेद नेचरोपेथी और योग -प्राणायाम के जरिए होने वाले लाभों की जानकारी देकर जागरूकता फैलाई जाएगी
शिविर में मिली ये सुविधाएँ
शिविर मे डॉ संतोष टाले,डॉ बालकृष्ण शर्मा, डॉ पुष्पेंद्र पांडे, डॉ अरुणेश द्वीवेदी, डॉ यश पटेल, डॉ अखिलेश जोशी, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ प्रियंका दुबे, डॉ विक्रम शर्मा, डॉ हेमंत मानिरिया, डॉ गौतम नागराज, डॉ अनूप शर्मा, डॉ यश पटेल,डॉ मुरली राणवा, डॉ मनीष चौहान, डॉ मांगी पुरे, डॉ अमन दीक्षित डॉ धर्मेन्द्र लबाना, डॉ विजय प्रकाश झुंझारे, डॉ स्वप्निल झाकड़,डॉ राहुल पाटीदार डॉ लोकेश परमार, डॉ विशाल, डॉ अक्षय सिसोदिया,डॉ आनंद पडिय़ार आदि ने अपनी सेवाएं दी। रोगियो को उनकी आवश्यकता अनुसार खून तथा एक्सरे की निशुल्क जाँच की गई।

error: Content is protected !!