खबर पक्की: 23 सितंबर रतलाम, रतलाम विकास प्राधिकरण की कॉलोनी परशुराम विहार में हुवे ऑनलाइन ऑक्शन में बड़ी विसंगतियां देखने में आ रही है आमतौर पर आवासीय संपत्ति और व्यवसायिक संपत्तियों के रेट अलग-अलग होते हैं और आवासीय संपत्तियों के दाम कम और व्यवसायिक संपत्तियों के दाम ज्यादा होते हैं l रजिस्ट्रार ऑफिस में भी आवासीय संपत्तियों से ज्यादा गाइडलाइन व्यवसायिक संपत्तियों की रखी जाती है पर लगता है कि किन्हीं व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए रतलाम विकास प्राधिकरण द्वारा इन संपत्तियों की दरें भिन्न- ना रखते हुए आवासीय संपत्ति और व्यवसायिक संपत्ति की दर एक ही रखी गई l अर्थात आवासीय संपत्ति भी ₹12000 प्रति वर्ग मीटर और व्यावसायिक संपत्ति भी ₹12000 प्रति वर्ग मीटर l जबकि आमतौर पर व्यवसायिक संपत्ति डेढ़ गुना 2 गुना कीमत की होती है l ऑनलाइन ऑक्शन का बहुत सारे लोगों को पता भी नहीं चला और ना इसकी कोई मुनादी करवाई गई थी यही कारण है कि प्राइम लोकेशन पर व्यवसायिक संपत्ति होने के बावजूद ऑनलाइन ऑक्शन में सिर्फ सिंगल बोली आई है l आमतौर पर सिंगल बोली या सिंगल टेंडर को कम से कम दो auction या टेंडर तक स्वीकार नहीं किया जाता है जब तक शासन को विश्वास ना हो जाए कि कोई भी क्रेता इससे अधिक रकम नहीं दे पाएगा l एक और बड़ी विसंगति जो देखने में आई है वह यह कि चस्पा की गई विज्ञप्ति में प्रॉपर्टी को freehold लिखा गया है जबकि ऑनलाइन ऑक्शन में इसी प्रॉपर्टी को लीज होल्ड बताया गया है l अब देखना यह है कि रतलाम विकास प्राधिकरण के कर्ता-धर्ता शासन हित में उक्त ऑनलाइन ऑक्शन में प्राप्त सिंगल बोली को स्वीकार करते हैं या रिजेक्ट करते हैं तभी व्यवसायिक व आवासीय संपत्तियों की दरें एक रखने की मंशा स्पष्ट हो सकेगी l
