खबर पक्की : 23 सितंबर रतलाम, पूर्व कांग्रेस विधायक स्वर्गीय शिवकुमार झालानी के भाई भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत के अभिन्न मित्र उमेश झालानी के बेटे रोहित की पुत्रवधू राशि का मात्र 35 वर्ष की आयु में डेंगू के कारण निधन हो गया वह काफी दिनों से रतलाम हॉस्पिटल में भर्ती थी उन की शव यात्रा आज शाम को 4:00 बजे राम भवन से निकलकर त्रिवेणी मुक्तिधाम जाएगी l उल्लेखनीय है कि कल ही डेंगू को लेकर खबर पक्की ने बताया था कि जिले के सारे अस्पताल डेंगू के मरीजों से फूल है और प्राइवेट अस्पताल डेंगू के इलाज के नाम पर मनमानी लूट कर रहे हैं ऐसे में जिला प्रशासन को तुरंत डेंगू के मरीजों को राहत देने के लिए मेडिकल कॉलेज में इलाज प्रारंभ करना चाहिए l
