• Sat. Sep 19th, 2026

डेंगू पर प्रहार अभियान रैली को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

BySurendra Jain

Sep 15, 2021

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। डेंगू पर प्रहार अभियान रैली को विधायक चैतन्य काश्यप, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने नगर निगम परिसर से हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। डेंगू के विरुद्ध जनजागरूकता उत्पन्न करने के लिए आयोजित रैली ने शहर में भ्रमण किया। इस अवसर पर निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि डेंगू से बचाव एवं नियंत्रण की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है। यह अभियान डेंगू पर प्रहार अभियान के रूप में चलाया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहक मच्छरों की वृद्धि में कमी लाने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह अभियान प्रारंभ होगा।

You missed

error: Content is protected !!