• Fri. Jul 31st, 2026

पर्यूषण पर्व के दौरान अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन

BySurendra Jain

Sep 15, 2021

खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के आशीर्वाद एवं असीम कृपा से समता युवा संघ द्वारा समता भवन नोलाईपुरा पर पर्युषण पर्व के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितम्बर शुक्रवार को रखा गया था जिसमे 14 स्वप्न पर आधारित चित्रकला को बनाना था। उक्त प्रतियोगिता में 150 बच्चे, बड़ो ने भाग लिया व उत्क्रष्ट कला का प्रदर्शन देखने को मिला प्रतियोगिता में भारी उत्साह देखते हुए इसे तीन श्रेणी 0 से 10 वर्ष, 10 से 20 वर्ष व उससे बड़े आयु में वर्गीकृत किया गया । बच्चो में विशेष उत्साह से 0 से 10 वर्ष की आयु में 8 इनाम घोषित किये गए जिसमे प्रथम आर्या सौरभ जी धाकड़ द्वितीय चार्वी अर्पित जी बाफना व तृतीय आर्या आदित्य जी पिरोदिया रही व प्रोत्साहन पुरस्कार वैभव अजय जी लोढ़ा, गौतम जी विस्मय जी चत्तर , रीत शुभम जी छाजेड़, अक्षत प्रितेश जी गादिया व गुणिका अंकित जी मूणत को दिया गया। 11 से 20 वर्ष की श्रेणी में प्रथम तनिशा जी तलेरा द्वितिय प्रज्ञा नीलेश जी चत्तर व तृतीय दिशा अजय जी पिरोदिया रही, प्रोत्साहन पुरस्कार मृदुल जी तलेरा, श्रेयांशी जी नागोरी, रक्षिता जी जैन, आरव रवि जी कटारिया, दविशा दिनेश जी जैन, दविशा जैन, चहेती मूणत व आरुषि कोठारी को दिया गया। 20 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में प्रथम संभव विनोद जी पिछोलिया द्वितीय शीतल सनत जी कोठारी व तृतीय मोनिका जी मूणत रही साथ ही निष्ठा जी पिरोदिया, मीनल सतीश जी कोठारी, निष्ठा जी कटारिया (बहु मंडल अध्यक्ष), इंदु जी पिरोदिया को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पूर्व संघ अध्यक्ष व युवा संघ परामर्शदाता महेन्द्र गादिया के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। साथ ही युवा संघ परिवार से अध्यक्ष नीलेश मूनत, पूर्व अध्यक्ष राकेश मोगरा, पूर्व अध्यक्ष अजय घोटा, हेल्थ केअर संयोजक प्रितेश गादिया, उपाध्यक्ष कमल धम्मानी, अर्पितगांधी, अमित मेहता, रोहित पिरोदिया, अर्पित जी बाफना आदि का सहयोग रहा। महिला मंडल मंत्री जुली जी पिरोदिया ने निरीक्षण व अन्य कार्य मे सहयोग किया। साथ ही युवा संघ द्वारा 7 सिंतबर मंगलवार को धार्मिक शेयर मार्केट पर प्रतियोगिता संघ अध्यक्ष कपूर जी कोठारी, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल जी सा कटारिया, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जी गादिया के मार्गदर्शन में रखी गयी थी जिसका संचालन सक्रिय कार्यकर्ता व तरुण शक्ति मालवांचल संयोजक अंशुल मूणत द्वारा किया गया जिसमे भी 2-2 के ग्रुप में प्रथम, द्वीतीय , तृतीय व प्रोत्साहन पुरस्कार रखे गए थे। युवा संघ मंत्री ने उपरोक्त जानकारी दी व साथ ही जानकारी दी कि युवा संघ निरंतर आगे से आगे धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में प्रभावना करने के लिए संकल्पित है।

error: Content is protected !!